विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आज
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। सभी अधिसूचित एआरओ, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, सभी बीएलओ तथा सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों की शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर पंचायत एकमा के सभागार में नवनियुक्त निर्वाची पदाधिकारी 113, एकमा विधानसभा क्षेत्र के सह-ईआरओ-सह-डीपीआरओ मुरली प्रसाद सिंह के द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ डॉ. कुंदन ने सभी संबंधित कर्मियों से ससमय उक्त समीक्षा बैठक में फेस मास्क के साथ सामाजिक दूरी बनाते हुए शामिल होने की अपील की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग