जदयू नेता की मां के निधन पर जताई शोक संवेदना
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। मांझी जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष व दाउदपुर टेटिहा टोला गांव निवासी दयानन्द सिंह की 56 वर्षीय माता सुशिला देवी की असमायिक निधन पर सगे- संबंधियों सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक-संवेदना प्रकट किया है। स्व. सोशिला देवी के पति जय नारायण सिंह ने बताया कि वह बहुत ही व्यवहार कुशल, मृदुभाषी व सबका ख्याल रखने वाली कुशल गृहिणी थी। शोक प्रकट करने वालों में जदयू नेत्री माधवी सिंह, लोजपा नेता मुन्ना सिंह, मुखिया प्रमोद सिंह, मुकेश सिंह, गजेंद्र सिंह, डॉ. जाहिद हुसैन, मनोज सिंह, गुड्डू सिंह आदि लोग शामिल हैं। बता दें कि विगत दिनों दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग