युवाओं को रोजगार एवं बुजुर्गों को सम्मान दिलाना ही मेरी प्राथमिकता होगी: युवराज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय ताल ठोक रहे वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि तरैया विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार एवं बुजुर्गों को सम्मान दिलाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। तरैया प्रखंड के चैनपुर में गुरुवार को जन संपर्क करते हुए युवराज ने कहा कि आज जो स्थिति 13 वर्षों से है इसमें जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस बार तरैया की जनता बदलाव लाएगी और हम इस व्यवस्था को बदलने में कामयाब रहेंगे। परिवर्तन लाने के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद, नौजवानों का जोश और समस्त जनता का स्नेह एवं समर्थन चाहिए। क्षेत्र में घूमते हुए मुझे खुशी हो रही है, लोगों का भरपूर स्नेह और समर्थन मुझे प्राप्त हो रहा है, यह देखकर मेरा उत्साह बढ़ा है। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष प्रत्यूष प्रकाश सिंह उर्फ राहुल सिंह, अमरजीत सिंह उर्फ शेर सिंह, राणा प्रताप सिंह, विक्रांत सिंह, मोहम्मद मंसूर समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग