एकमा के चैनवा में ट्रेन से कट कर युवक की मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-सीवान रेल खंड पर चैनवा स्टेशन के पश्चिमी होम सिंगनल के समीप रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन से कट जाने से गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृत युवक की पहचान सीमावर्ती सिवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर मठिया गांव के निवासी मंटू गिरि (20) रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग