बनियापुर में मास्क नहीं पहनने वाले पर प्रशासन ने चलाया जांच अभियान, मास्क नहीं पहनने वाले पर लगा फाइन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय से लेकर मुख्य बाजार बनियापुर, सहाजितपुर, हंसराजपुर सहित कई अन्य बाजारों पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा कोरोना महामारी से बचाव को लेकर सघन मॉस्क जांच अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि फिलवक्त अनलॉक 04 चल रहा है। राज्य सहित जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा है। इस बीच ज्यादतर लोगों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। बगैर किसी डर भय के चौक चौराहों सहित सरकारी एवं निजी संस्थानों में बिना मास्क के लोग घूम रहे है। जिसके लिए लगातर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम, सहाजितपुर थानाध्यक्ष संजय प्रसाद बनियापुर थानाध्यक्ष रितेश मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा जगह-जगह पर वाहन चेकिंग के के दौरान मास्क चेकिंग किया जा रहा है। वही भीड़ भार वाले स्थलों पर सघन मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिनके पास मास्क नही है। उनसे 50 रुपया का चालान काटकर मास्क भी उपलब्ध कराने के बात बताई गई। बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि जन जागरण अभियान के तहत आम लोगो को कोविड 19 से बचाव के लिए सजग किया गया। वही कोरोना संक्रमण के सभी बिन्दुओ पर जागरूकता फैलाई गई।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा