शराब के नशे में परिजनों से गाली-गलौज कर रहे भाई को भाई ने ही भेजवाया जेल
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करना युवक को महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कमता गांव का है। गिरफ्तार युवक 32 वर्षीय राजू साह बताया जाता है। मामले की प्राथमिकी गिरफ़्तार युवक के भाई मुन्ना साह ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमे बताया गया है कि उसके भाई द्वारा शराब पीकर आये दिन परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज किया जाता है। पुलिस द्वारा ब्रेथ एनलाइजर से युवक की जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग