गाय के दरवाजे पर जाने के विवाद को ले मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर खुर्द गांव में गाय के दरवाजे पर जाने के विवाद को लेकर धारदार हथियार से मारपीट कर जख्मी किए जाने के मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में अभिषेक रंजन ने बताया है कि गाय रस्सी तोड़ कर पड़ोसी विनय शंकर प्रसाद के दरवाजे पर चली गयी। इसी बात को लेकर हाथ मे फरसा तलवार लाठी डंडे से मारपीट कर कर जख्मी कर दिया। मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है।दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस जांच -पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग