भाकपा माले का पंचायतस्तरीय सम्मेलन सम्पन्न
- सभी गरीबो,मजदूरों तथा छात्र नवजवानों को सदस्य बनाने का है लक्ष्य:-सभापति
सुभाष कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानी भाकपा माले का सतजोड़ा पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को सतजोड़ा गांव में सम्प्पन हुआ। जिसमे भाकपा माले से तमाम गरीबो, मजदूरों, किसानों और छात्र नवजवानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भकापा माले नेता सभापति राय ने कहा कि कोरोना जैसी भयानक महामारी ने देश के गरीबो, मजदूरों की कमर तोड़ दिया है, ऐसे में सरकार को उनके मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के वजाय पूरा फोकस सिर्फ सत्ता को हड़पने में लगा दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में भकापा माले तमाम गरीबो, मजदूरों को संगठित कर उनके हक अधिकार के लिए संघर्ष करेगा। वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए आइसा नेता अनुज कुमार दास ने कहा देश में युवा, बेरोजगरी की भयानक मार झेल रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकारी विद्यालयों, कॉलेजों में पठन -पाठन पूरी तरह बाधित है। ऐसे में भकापा माले से छात्र नवजवानों को जोड़ कर उनके शिक्षा रोजगार के लिए आवाज बुलंद किया जाएगा। सम्मेलन में मिंटू कुशवाहा, बीरेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र राम, जयलाल राम, आलोक महतो, रविन्द्र महतो, राजकिशोर मांझी, ललन सिंह उर्फ गांधी जी, नागेन्द्र कुशवाहा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग