तरैया रेफरल अस्पताल में 167 लोगों की हुई कोविड-19 टेस्ट, चार मिले पॉजिटिव
तरैया(सारण)। प्रखंड के रेफरल अस्पताल तरैया में 167 लोगों की कोविड-19 टेस्ट की गई। जिसमें चार लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि तरैया रेफरल अस्पताल, तरैया थाना परिसर व पीएनबी बैंक परिसर में शुक्रवार को अलग अलग स्वास्थ्य टीम गठित कर 167 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें तरैया थाना के एक पुलिस पदाधिकारी, एक पोखरेड़ा, एक मुकुंदपुर, एक पचौड़र के व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव का रिपोर्ट मिला है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को दवा के साथ होम कोरेंटिंन कर दिये गये है। बता दें कि एक दिन पूर्व तरैया थाना के एक कर्मी का पॉजिटिव रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। आज फिर एक पुलिस पदाधिकारी का रिपोर्ट पॉजिटिव आने से तरैया थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों में कोरोना को लेकर दहशत बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग