फिट इंडिया फ्रीडम रन का हुआ आयोजन
छपरा (सारण)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार और नेहरू युवा केन्द्र छपरा के जिला युवा समन्वयक मंयक भदौरिया के दिशा निर्देशन में सरेया गांव में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने समाजिक दूरी का पालन करते हुए दौड़, पुशअप, योग आदि फिजिकल एक्टविटी में भाग लिए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और गुब्बारे उड़ाकर शुरू किया। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमित पंडित ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलने वाला कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर उन्हें फिट रहने संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश देने के साथ-साथ जागरूक भी किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन प्रतिहार, नीतीश राणा, मोनू चौधरी, धीरज सिंह, सुमित, अभिषेक, प्रवीण आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग