योग के माध्यम से चल रहा फिट इंडिया अभियान
छपरा (सारण)। फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला युवा समन्वयक मयंक भदौरिया के निर्देश अनुसार ब्लॉक सदर में लक्ष्मीबाई युवती मंडल द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम के तहत खेल का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष कुमारी पंखुड़ी ने बताया के स्वच्छ पर्यावरण एवं आदर्श जीवन शैली के लिए हर एक को यह आदत बनानी चाहिए कि यह हमारा कार्य नहीं बल्कि समाज में रहने वाले हर एक इंसान की जिम्मेवारी है। हम सब के स्वास्थ्य जीवन के लिए इस अभियान में हमें कंधे से कंधे मिला कर भाग लेना चाहिए। फिटनेस और स्वच्छता को जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रियंका कुमारी, माफी कुमारी, छोटी कुमारी, नूतन कुमारी आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग