मांझी पुलिस ने मारपीट के दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
दाउदपुर/मांझी( सारण)। विगत माह मांझी थाना क्षेत्र के कटोखर गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष के हसनैन खान तथा दूसरे पक्ष के आत्मा चौधरी बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कटोखर गांव में 20 अगस्त को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष से एक अलग-अलग प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में बाकी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग