वाहन जांच में कार में लदे 148 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार, जेल
दाउदपुर/मांझी(सारण)। मांझी थाना पुलिस ने बलिया मोड़ से वाहन चेकिंग के दौरान कार में लदे 148 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही कार भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से एक कार में शराब छिपा कर जयप्रभा सेतु से होकर बिहार लाया जा रहा है। उसके बाद पुलिस सतर्क थी। जैसे ही कार बलिया मोड़ पर पहुंची। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने रोक कर जब जांच की तो उसके अंदर से बोरी में रखी गई ऑफिसर चॉइस के 60 एवं व्हिस्की के 88 बोतल बरामद हुए। उसके बाद चालक सोनपुर निवासी राजेन्द्र साह के पुत्र अर्जुन साह को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक पूछताछ में उसने बताया है कि शराब यूपी के बलिया जिले के बैरिया बाजार स्थित एक लाइसेंस होल्डर की दुकान से खरीदा गया था। थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत शराब तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चालक को जेल दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग