गंगा नदी में स्नान करने गए युवक की डूबने से हुई मौत
छपरा (सारण)। डोरिगंज थाना क्षेत्र के सुरतपुर निवासी गोलू कुमार (18) नामक युवक की आरा-छपरा पुल के नीचे गंगा नदी में स्नान के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी के तेज धार में डूबने से मौत हो गई। काफी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह उसका शव दिखाई दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने परिजन को सूचना दी। वहीं डोरिगंज थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग