मोटरसाइकिल सवार इंजीनियरिंग छात्र को अज्ञात चार चक्का वाहन ने मारा टक्कर,सदर रेफर

मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर शनिवार की तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव के सामने इंजीनियरिंग कर रहें छात्र को पटना जाने के दौरान अज्ञात चार चक्का वाहन ने टक्कर मार फरार हो गया और मोटरसाइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायलावस्था में बीच सड़क पर गिर पड़ा। जहां पास के गांव गलिमापुर के दो युवक राकेश सिंह, सुधीर सिंह ने गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए निकटतम मशरक पीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान घायल छात्र की पहचान गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के तरूचक गांव निवासी आनंद सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह के रूप में हुई। वह पटना में नेता जी सुभाष इन्सट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीइइ की पढाई करता है। मामले में मौके पर थाना पुलिस जमादार अशोक चौधरी ने पीएचसी पहुंच घायल युवक के परिजनों को सूचना दी। मामले में थाना पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।घायल छात्र की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग