शिक्षकों ने अपनी मांगों के विरूद्ध में सरकार का फुंका पुतला

मशरक (सारण)बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ पटना के आह्वान पर सारण इकाई के द्वारा मशरक महावीर चौक बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यंत्री सुशील मोदी का पुतला जलाकर शिक्षकों ने अपना विरोध प्रकट किया। जिसमें बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया मौके पर शिक्षक नेता धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पुतला दहन का कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजन किया। मौके पर शिक्षक नेता राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि यदि सरकार शिक्षकों की 7 सूत्री मांगों पर यदि विचार नही करती है तो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में हम सभी शिक्षक एवं शिक्षकों का परिवार सरकार के विरुद्ध मतदान करेंगे और इस मतदान के द्वारा हम पुनः अपनी प्रतिष्ठा वापस लेंगे पुतला दहन में शामिल शिक्षकों में मो इफ्तखार ,गायचन यादव,मुकेश राम,सुरेंद्र सिंह कुशवाहा , पुर्सोतम कुमार,रामनाथ माझी,रजनीकांत राम ,मुकेश राम, अजय प्रसाद, विकास शर्मा,अनिल मिश्रा मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग