मशरक थाना परिसर में 50 लीटर देसी, 6 हजार लीटर अंग्रेजी शराब का हुआ विनष्टीकरण
छपरा(सारण)। मशरक थाना परिसर में रविवार को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं देशी शराब यानी कच्चा स्प्रीट को विनष्ट किया गया। थाना क्षेत्र के विभिन्न चार काण्डों में जब्त की गई देशी शराब, अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी मशरक बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा के उपस्थिति में छपरा उत्पाद विभाग के निरीक्षक धीरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, दारोगा सुरेश सिंह, दारोगा विजय कुमार सिंह, जमादार मिथलेश कुमार, श्याम बिहारी पांडेय, उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अमित आनंद की उपस्थिति में थाना परिसर में ही जेसीबी से गड्ढा खोद जब्त शराब को बहाने के बाद जमींदोज कर दिया गया। जिला उत्पाद निरीक्षक धीरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में मशरक थाना के विभिन्न चार कांडों में जब्त किए गए 50 लीटर कच्चा स्प्रीट देशी शराब तथा 5973 लीटर अंग्रेजी विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। तमाम शराब और डब्बे को नष्ट करने के बाद जेसीबी से जमीन के अंदर गढ़े मे ढ़क दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग