अच्छी शिक्षा हीं मजबूत लोकतंत्र का आधार है : ओम प्रकाश
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी विधान सभा क्षेत्र में रालोसपा के तत्वावधान में शिक्षा सुधार सप्ताह सम्पन्न हो गया। समापन के मौके पर बोलते हुए रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर साप्ताहिक जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा सुधार हीं मजबूत लोकतंत्र का आधार है। अच्छी शिक्षा व्यवस्था को लागू कर हीं आदर्श समाज व मजबूत राष्ट्र का निर्माण सम्भव है। शिक्षा से हीं विकास के द्वार खुलते हैं। लोग अपने अधिकार व कर्तव्य को समझ पाते हैं। शिक्षित वोटर हीं अपने सही प्रतिनिधि का चुनाव कर देश के भविष्य को सुधार सकते हैं। जब तक रालोसपा के द्वारा शिक्षा में सुधार को लेकर लगातार मुहिम चलाई जा रही है। वहीं राज्य सरकार को भी कई सुझाव दिये गए। मगर नीतीश बाबू की सरकार कभी गम्भीर नही रही। मौके पर अजय शंकर वर्मा, बसंत राम, राजा, राजीव कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग