गड्ढ़े में ट्रक के फंस जाने के कारण मांझी-एकमा मुख्य मार्ग पर लगा भयंकर जाम
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी-एकमा मुख्य मार्ग पर बरेजा पंचायत भवन के समीप बने भयंकर गड्ढ़े में एक ट्रक के फंस जाने के कारण शाम तक सड़क जाम रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यात्रियों व वाहन चालकों को भाड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रक चालकों ने बताया कि छपरा- मांझी रोड में परिचालन पर रोक लगाये जाने के कारण एकमा से होकर मांझी पहुंचना पड़ता है। वहीं बरसात के कारण इस सड़क की भी स्थिति बदतर हो गई है। जिससे वाहनों का फंसना जारी है और जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सैकड़ों जगह पर भयंकर गड्ढ़े बन गए हैं। जिससे खतरे की आशंका बढ़ गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग