जेपी नड्डा के वर्चुअल कार्यक्रम में बनियापुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साहित

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। भाजपा के राष्ट्रीय अघ्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा आत्म निर्भर बिहार अभियान की प्रदेश कार्यालय से वर्चुअल शुभारम्भ से जुड़ने के लिए प्रखंड क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियो एंवम कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित दिखे। मंडल के सभी शक्ति केन्द्रों सहित विभिन्न जगहो पर भाजपा कार्यर्कतओं द्वारा एलइडी सहित प्रोजेक्टर की व्यवस्था कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को कार्यर्कम से जोड़कर आत्म निर्भर बिहार के प्रति जागरूक किया गया। विधानसभा क्षेत्र के सतूआ शक्ति केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम की र्दजनो लोगो ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुना। मैके पर उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा युवा मोर्चा के महामंत्री नितेश कुशवाहा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष संजीव कुमार मनु जी युवा मोर्चा के मंत्री चंदन जी बनियापुर के पैक्स अध्यक्ष राम मोहन रस्तोगी भाजपा नेता गणेश सिंह, मुन्ना जी मोहन जी, अभिमन्यु जी इत्यादि थें।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग