बिहार ने जमीन से जुड़े नेता को खो दिया: विधायक केदार

मशरक (सारण) बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से बिहार ने जमीन से जुड़े नेता को खो दिया।विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा रघुवंश बाबू के निधन से हर आम और खास में शोक की लहर है, बिहार का हर नागरिक दुखी है । रघुवंश प्रसाद सिंंह समाजिक एवं राजनीति जगत में एक सिद्धांत वादी कुशल राजनेता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे।राजद विधायक ने कहा रघुवंश बाबू के निधन से समाजिक एवं राजनीति जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। मौके पर उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,राजद प्रखंड अध्यक्ष विक्रमा सिंह, पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद, रंजीत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया बच्चा लाल साह,पंकज कुमार, राजीव कुमार सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग