डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन को राजद नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा/एकमा (सारण)। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की असामयिक निधन से देश, समाज व राजनीति में अचानक अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी क्षतिपूर्ति आने वाले निकट भविष्य में संभव नहीं है। उनके निधन पर गहरा दु:खत जताते हुए यह उद्गार एकमा विधानसभा के राजद नेता श्रीकांत यादव ने एक बयान जारी कर कही है। उन्होंने कहा है कि उनका निधन बिहार के लिए भी अपूरणीय क्षति है। वह राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री, जमीनी से जुड़े व सरल स्वभाव वाले नेता थे। उधर पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद के निधन पर राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, प्रवक्ता हरेलाल यादव, राजद के वरिष्ठ राजद नेता डॉ. लालबाबू यादव, देवकुमार सिंह, राम अशीष यादव, प्रतीमा कुशवाहा, एकमा राजद प्रखंड अध्यक्ष वकील यादव, महेश सिंह, सुभाष प्रसाद यादव, जितेंद्र सिंह, रवि कुमार महतो, जाकिर अंसारी, अहमद अली, सारण स्थानीय निकाय के भावी एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन, राजद नेता नागेंद्र कुमार सिंह, रंजित सिंह, रुपेश कुमार सिंह छोटू आदि ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि बिहार समेत देशभर की राजनीति शोक संतप्त हो गई है। उनमें जन नेता की छवि, लोहिया के समाजवाद व जननेता कर्पूरी ठाकुर के विचारों की छाप लेकर राजनीति में अग्रसर रहे थे। उन्होंने अपने संयमी व शिष्ट जीवन शैली के साथ सार्वजनिक जीवन को समृद्ध किया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग