पानापुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी। जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार भास्कर, प्रखंड राजद अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, भाकपा माले के जिला कमिटी के सचिव सभापति राय, मनु सहनी सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने आज एक जमीनी नेता को खो दिया है। वे गरीबो की आवाज बुलंद करनेवाले, मनरेगा के कर्णधार सहित लोहिया व कर्पूरी के वास्तविक उत्तराधिकारी थे, जिनकी कमी हमेशा खलेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग