देशी शराब के साथ एक कारोबारी समेत दो गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी(सारण)। मांझी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर देसी शराब के साथ एक कारोबारी समेत एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार कारोबारी धरणी दास मठिया गांव निवासी स्वर्गीय जानकी साह का पुत्र मदन साह बताया जाता है। जबकि गिरफ्तार शराबी गुरदा खुर्द गांव निवासी मोख्तार साह का पुत्र नूर मोहम्मद बताया जाता है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि देसी शराब बिक्री की गुप्त सूचना मिली रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुघर छपरा गांव के पास एक बगीचे में छापेमारी कर एक कारोबारी को 5 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया। साथ ही एक शराबी को पकड़ा गया है। पकड़ा गया कारोबारी पूर्व में भी देसी शराब के कारोबार में जेल जा चुका है। इस दौरान दो कारोबारी फरार हो गया। जिसे पुलिस ने भागे हुए कारोबारी की पहचान कर ली है तथा उसके गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग