हिन्दी दिवस पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित
जलालपुर(सारण)। प्रखंड के देवरिया स्थित योगी बाबा क्विज क्लब द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हिंदी व्याकरण तथा हिंदी विषय से प्रश्न पूछे गए| इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें बंटी कुमार ने प्रथम स्थान, बाबू सुमित ने द्वितीय स्थान अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान ,चंदन तिवारी ने चतुर्थ स्थान, कुंदन आनंद ने पांचवा स्थान, अभिषेक कुमार अभि ने छठा स्थान, मनीष तिवारी ने सातवां स्थान, पंखुड़ी मिश्रा ने आठवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं फेसबुक पेज पर कुमार कुमार ने प्रथम गुड़िया तिवारी ने द्वितीय तथा चंदन तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। क्विज का आयोजन एवं संचालन अखिलेश्वर पांडेय ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग