जदयू बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने डीएम से बाढ़ राहत फार्म भरने में 200 रुपये की अवैध वसूली करने की शिकायत
मुरारी स्वामी।भेल्दी
बाढ़ पीड़ितों से राहत के नाम पर अवैध राशि की वसूली की जा रही हैं। जिसकी शिकायत जदयू बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह रायपुरा पंचायत के बीडीसी इन्द्रजीत कुमार पटेल ने डीएम से किया हैं। कहाकि अमनौर सीओ के आदेश पर रायपुरा पंचायत में बाढ़ से सबकुछ तबाह हो गया।लोग राहत फार्म भर दिए, परन्तु पंचायत सचिव मिथलेश शर्मा द्वारा प्रति फार्म लोगो से 200 रुपये वसूली की जा रही हैं। अनुश्रवण समिति के बैठक और बाढ़ पीड़ितों राहत राशि के बारे में फोन पर पूछा तो बोले कि बैठक में बीडीसी की जरूरत नही और यदि आपने बिना रिश्वत के फार्म भेजा तो प्रति फार्म 200 रुपये भेजिए अन्यथा पैसा नही जाएगी। पक्ष जानने के लिए पंचायत सचिव मिथलेश शर्मा से फोन पर बात करने के प्रयास की गई, लेकिन बात नही हो पाई। पत्र की छायाप्रति बीडीओ और सीओ को भी भेजी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग