बाढ़ अनुदान राशि के लिए पीड़ितोंं ने अमनौर प्रखंड कार्यालय का घेरावकर की नारेबाजी, सीओ बोले माह के अंत तक सभी के बैंक खाते में जाएगी राशि
अमनौर(सारण)। बाढ़ अनुदा राशि यानी जीआर की राशि नहीं मिलने से आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। शेखपुरा व अपहर पंचायत के हजारो की संख्या में बाढ़ पीड़ित महिला पुरुष सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पहुँचे, जहाँ मुखिया सन्तोष यादव व मुखिया प्रतिनिधि विजय मांझी के नेतृत्व में अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के विरुद्ध जमाकर प्रदर्शन किया। बाढ़ पीड़ित अपनी पीड़ा से काफी आक्रोशित थे। ग्रामीणों का आरोप था कि बाढ़ के आपदा ने सब कुछ खत्म कर दिया। बाढ़ के डेढ़ माह बीत गए पर आज तक बाढ़ सहायता राशि नही मिली। कई दिनों से प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काटते-काटते थक गए थे। दलालों के माध्यम से कार्य हो रहा है। कई दलाल गांव में घूमकर जीआर के निकसी के लिए अवैध पैसे की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की पानी आने से घर का अनाज कपड़ा, उपस्कर, खेतो में लगी फसल सब समाप्त हो गया है। कई लोगों ने झोपड़ी, मकान ध्वस्त ध्वस्त हो गया, चारा के अभाव में मवेशियों के मर जाने की बात कही जा रही थी। कई वृद्ध, विधवा, असहाय महिला पुरुषो का कहना था कि साहब हमलोग मजदुरा है, कहीं भी काम नहीं मिल रहा है, नही कोई सहयोग, सामुदायिक रसोई से तो कुछ दिन समय बिता, अब कोई पूछने वाला नही। अभी भी घर के आस पास पानी लगी हुई है। कैसे जीवन जिया जाय समझ नहीं आ रहा। लोग अपनी तरह-तरह के पीड़ा को बता रहे थे। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने लोगो को समझा बुझाकर् शांत कराया। इसके पश्चात बाढ़ पीड़ितों के समस्याओ को लेकर मुखिया संघ के अध्यक्ष विन्देश्वरी राय नेतृत्व में पैगा मित्रसेन के मुखिया रमेश राय, धरहरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बसन्त सिंह, अपहर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिजय मांझी, ढोरलाही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील साह, मदारपुर के मुखिया उमेश सिंह, बीडीओ सीओ व थाना अध्यक्ष से मिलकर बाढ़ पीड़ितों के समस्याओ को रखा। जन प्रतिनिधियों कि बातो को सुनने के बाद बीडीओ विभू विवेक, सीओ सुशील कुमार थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम कार्यालय से बाहर आकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया की इस माह के अंत तक सभी लोगो के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा। इंट्री का कार्य प्रगति पर है, ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग