हिन्दी दिवस पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता में हिंदी का हुआ गुणगान

मशरक (सारण)हिन्दी दिवस के अवसर पर सोमवार को मशरक प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों जेएन पब्लिक स्कूल बंगरा काली स्थान, सेन्ट जेवियर्स स्कूल, वाणी वितान, गुरूकुल में हिन्दी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा विद्यालय और कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है जिसको देखते हुए प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश शिक्षण संस्थान बंद रहें। वही चरिहारा गांव में ग्रामीण स्तर पर चलने वाले कोचिंग संस्थान में आस पास के एक दर्जन छात्रों को बुलाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करतें हुए हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। कोचिंग प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने हिन्दी के महान कवि कबीर दास, तुलसीदास,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र तथा रामधारी दिनकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर के छात्र-छात्रोंओ के बीच श्रुतिलेख, भाषण, दोहा पाठ एवं शब्द उच्चारण की प्रतियोगिता के आयोजन की शुरूआत की। और बच्चों को हिन्दी दिवस की महत्व के बारे में बताया। स्वतंत्रता पूर्व से लेकर आज तक की हिन्दी के इतिहास का वर्णन किया। हिन्दी को स्मिता और पहचान का प्रतीक बताया। वहीं जे एन पब्लिक स्कूल बंगरा के प्राचार्य राजीव सिन्हा ने ऑनलाइन विद्यालय के बच्चों को बताया कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। देशभर में हिन्दी दिवस को वार्षिक समारोह के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा है। पर कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से शिक्षण संस्थानों के बंद रखने के आदेश सरकार के तरफ से जारी किए गए हैं। जिसका पालन किया जा रहा है।

मौके पर महान शिक्षाविद हीरा लाल अमृत पुत्र ने कहां कि हिंदी के विकास की अपार संभावनाएं हैं, जरूरत है इसे सम्मान के साथ स्वीकार करने की। मौके पर शिक्षक सूरज कुमार सिंह,नीरज तिवारी, छात्रों में प्रियांशु कुमार, अवनीश कुमार, रिमझिम कुमारी,काजल कुमारी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग