डीडीटी छिड़काव के लिए पीएचसी में कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

मशरक पीएचसी केंद्र में सोमवार को डीडीटी छिड़काव के लिए छिड़काव कर्मी को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनंत नारायण कश्यप की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें चिकित्सा पदाधिकारी श्री कश्यप ने कहा कि तकनीकी, मापदण्ड के अनुरूप गुणवत्ता पूर्णक कीटनाशी छिड़काव(सथेटिक पारा थाइराईड) का कार्य करना है। डीडीटी घोल बनाने की विधि, दीवार लेखन, छिड़काव के उपरांत उपकरण की साफ-सफाई की अनिवार्यता, छिड़काव के वक्त सोशल डिस्टेंस का पालन करने की बात कही। छिड़काव का समय सुबह 9 से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के इलाकों में कालाजार बीमारी के संक्रमण को बढ़ाने वाली बालू मक्खी की रोकथाम को लेकर लगातार 60 दिनों तक दवा का छिड़काव चलाया जाएगा जो मंगलवार से शुरू की जाएगी।वही पीएचसी क्षेत्र में पिछले वर्ष में कालाजार मरीजों की संख्या 38 थी वही लगातार छिड़काव से इस वर्ष मात्र 8 मरीज ही मिलें हैं। बैठक में काफी संख्या में कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग