समाहरणालय सभागार में हुआ हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। मंत्रीमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग बिहार, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निदेष पर समाहरणालय सभागार में हिन्दी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय संवर्ग के कर्मीगण उपस्थित हुए जहाँ हिन्दी की महता और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर मत व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि हिन्दी हमारे देष में बोली जाने वाले सबसे समृद्ध भाषा है। इसे सभी लोग बड़ी सहजता से लिखते, पढ़ते और समझते हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम अपने कार्यों का निष्पादन हिन्दी में ही करें। हिन्दी का अधिक से अधिक उपयोग हीं हिन्दी भाषा साहित्य के विकास एवं विस्तार को प्रोत्साहित करेगा। हिन्दी हमारी मातृभाषा है इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रचार हो ताकि यह भाषा और सषक्त हो सके। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में भी हिन्दी में कार्य करने हेतु प्रेरित करने की जरुरत है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहत्र्ता विभागीय जाँच, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहित अन्य जिला स्तरिय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग