विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तरह की तैयारी शुरू
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तरह की तैयारी शुरू कर दी गई है। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में डीसीएलआर पुष्पेंद्र कुमार ने बीएलओ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने चुनाव में पुरुष-महिला अनुपात में महिला मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डीसीएलआर ने स्पष्ट कहा कि सभी बीएलओ मतदाता सूची का बार पुनः अवलोकन करें और 18 वर्ष से ऊपर के उम्र की वंचित महिलाओं को खोज कर उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में तेजी लाएं। उन्होंने और भी कई आवश्यक निर्देश दिए। वहीं बीडीओ नील कमल ने बताया कि सूचना मिलने के बावजूद बैठक में नही शामिल होने वाले बीएलओ से शो कॉज किया जा रहा है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग