शोक सभा आयोजित कर रघुवंश बाबू को दी गई श्रद्धांजलि
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
लहलादपुर (सारण)। राजद के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम अशीष यादव की अध्यक्षता में लहलादपुर प्रखण्ड के जलालपुर गांव में शोक सभा आयोजित कर पूर्व कैबिनेट मंत्री व राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर राजद का झंडा झुकाकर व दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में असलम खान, पूर्व मुखिया मदन यादव, पूर्व मुखिया राकेश साह, मुखिया शकील अहमद, दशरथ यादव, पुकार राय, देवनाथ राय, पूर्व मुखिया केशवर राम, पूर्व जिला परिषद बुटाइ चौधरी आदि शामिल थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग