राजद नेता देवकुमार सिंह ने विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रसूलपुर (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता देवकुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को जनसंपर्क कर राजद की नीतियों से आम जनता को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने एकमा विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता को दुहराई। इस दौरान उन्होंने आमडाढ़ी, मुकन्दपुर, रसूलपुर, लाकठ छपरा, महुंई, बिगहा, पाण्डेय छपरा, बलिया कोठी आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर नन्दकिशोर सिंह, अनिल सिंह, हरिकिशोर पंडित, संजय मांझी, त्रिलोकी यादव आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग