बिहार में एनडीए के समर्थन में हो रही है गोलबंदी-माधवी सिंह
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जदयू जिला महिला अध्यक्ष माधवी सिंह ने माझी विधान सभा क्षेत्र के जलालपुर माझी के दर्जनों गांवों में जन संपर्क अभियान चलाकर आगामी चुनाव में पक्ष में मतदान करने की अपील किया वही उन्होंने बताई की नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जन कल्याणकरी योजनाओ का विस्तार कर क्रियान्वयन हुआ ,वही सृजनात्मक कार्य को बढ़ावा दिया गया।जिससे बिहार में एनडीए ने नाम पर गोलबंदी हो रही है।जंगलराज के नाम से लोगो को सिहरन होने लगती है।उन्होंने सरकार की 15 वर्षो की उपलब्धियों की जानकारी देते मतदाताओं ने समर्थन की अपील किया।कई गांवों में उन्होंने चौपाल कार्यक्रम कर मतदाताओं को अपनी उम्मीदवारी पर चर्चा किया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग