नवविवाहिता महिला ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर की आत्महत्या

मसरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के पूरब टोला गांव में नवविवाहिता महिला ने पारिवारिक झगड़ों से उब कर फासी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। मामला है कि पूरब टोला गांव निवासी जमालुद्दीन साई के पुत्र शहजाद साई की पत्नी शबनम खातुन ने पारिवारिक झगड़ों से परेशान फांसी लगाकर हत्या कर ली। जब नव विवाहिता द्वारा फासी लगाई गयी तब सभी परिवार अगल बगल में बकरी चराने गये थे। ज्ञात हो कि शबनम की शादी 27/5/20 को उसी टोले के सहजाद साई के साथ प्रेम प्रसंग में हुई थी। दो सप्ताह पहले ही उसके पति लाॅक डाउन की समाप्ति पर रोजगार की तलाश के लिए दूसरे राज्य चलें गये थे।घटना की सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा,दारोगा अरविंद कुमार, जमादार हरेंद्र कुमार के साथ दल बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया, मौके पर नव विवाहिता की मां तैमूल निशा ने बताया कि प्रेम प्रसंग की शादी दामाद के घर वालों को रास नहीं आ रही थी बराबर उसके घर वाले उसके साथ मारपीट करतें रहते थें। मृतक नव विवाहिता की मां ने मशरक थाना पुलिस मे आवेदन दिया जिसमें दो ननद और सास पर फासी लगाने का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया और मामले में जाच पड़ताल शुरू कर दिया हैं। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग