सारण के पानापुर में वज्रपात दो सगी बहनों की मौत, सदमें में परिजन
पानापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर हजाम टोली गांव में ठनका गिरने के कारण दो सगी बहनों की मौत मंगलवार को दोपहर के समय हो गयी। आसमान से बरसे मौत ने मोहम्मदपुर हजाम टोली में मंगलवार को पूरी तरह मंगल साबित कर दिया। इस घटना के कारण पूरे गांव में मातम छाया हुआ है और मृतका के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। बताया जाता है कि शैलेश ठाकुर की 18 वर्षीय पुत्री शिल्पी कुमारी और 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की मौत ठनका गिरने के कारण हो गई। इस घटना के बाद भरतपुर गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से दोनों बच्चियों की मौत उस समय हो गई, जब वह अपने घर के आगे बरामदे में बैठी थी। ठनका गिरने से दोनों अचेत हो गयी। आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पानापुर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इसकी सूचना अंचल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दे दी गई है और मृतका के आश्रितों को आवश्यक सरकारी सहायता तथा अनुदान राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग