राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

रवाना की गयी ’’सुगमता एक्सप्रेस’’ दिव्यांग मतदाताओें की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करायी जाएगी – जिलाधिकारी

रवाना की गयी ’’सुगमता एक्सप्रेस’’ दिव्यांग मतदाताओें की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करायी जाएगी – जिलाधिकारी

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। आज समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा सुगमता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता विभागीय जाँच, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा कहा गया कि ’’सुगमता एक्सप्रेस’’ एक संजीवनी वैन है, जिसका लक्ष्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुगम निर्वाचन के उद्वेश्य को पूरा करना है। इसके माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं की सक्रिय एवं प्रभावी सहभागिता, मतदान में सुनिश्चित करायी जाएगी।

जिला प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि जिले के चिहिन्त 26762 दिव्यांग मतदाता निश्चित रुप से मतदान करें। उनके लिए मतदान केन्द्रों पर भी सहज व्यवस्था सुलभ करायी जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस संजीवनी वैन में दिव्यांग मतदाताओं के लिए थेरेपिस्ट, व्हील चेयर एवं अन्य आवश्यक उपकरण रखे गये है। वैन का परिचालन प्रखंड मुख्यालय एवं इसके निकट के चिन्हित बूथों पर किया जाएगा। इसके लिए रुट चार्ट निर्धारित कर दिया गया है। प्रथम चरण में 15 सितम्बर को सदर छपरा 16 सितम्बर गड़खा, 17 सितम्बर को रिविलगंज, 18 सितम्बर को मांझी, 19 सितम्बर को एकमा, 21 सितम्बर को जलालपुर, 22 सितम्बर को नगरा, 23 सितम्बर को लहलादपुर, एवं 24 सितम्बर 2020 को बनियापुर प्रखंड मंे यह वैन कार्यशील रहेगी। इसका परिचालन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1ः30 बजे तक प्रखंड मुख्यालय तथा 2ः00 से 5ः00 बजे अपराह्न तक प्रखंड के चिन्हित मतदान केन्द्रों पर किया जाएगा। वैसे मतदान केन्द्र जहाँ दिव्यांग मतदाताओं की संख्या अधिक है अथवा जहाँ पिछले चुनाव में मत प्रतिशत कम रहा था। वैसे मतदान केन्द्रों पर सुगमता एक्सप्रेस का परिचालन निश्चित रुप से कराया जाएगा।

जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि प्रखंडों में चिकित्सकों के दल के द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के स्वास्थ्य की जाँच किया जाएगा। जिसके लिए प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर आवश्यक प्राथमिक जाँच के साथ उपलब्ध रहेंगे। ।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है कि बीएलओ के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को सूचित करायी जाय ताकि वे अधिक से अधिक स्वपे्ररित उपस्थिति दर्ज करायें। दिव्यांग महिला मतदाताओं की भागीदारी सुनिष्चित कराने के लिए डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिया गया है कि सीडीपीओ के माध्यम से दिव्यांग महिला मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करायें।