सरायबक्स में आयोजित अखण्ड अष्टयाम की पूर्णाहुति
भेल्दी(सारण)।अमनौर प्रखण्ड के सरायबक्स स्थिति श्रीधर बाबा राधेकृष्ण मन्दिर में सोमवार से आयोजित 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम का पूर्णाहुति मंगलवार को हो गई।इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते पूजन,कीर्तन भजन व आरती की गई।मंत्र जाप के साथ अखण्ड हवन,दिप व रामचरित मानस की पाठ शुरू हुई थी।पूज्य गुरुदेव सन्त श्रीधर दास जी महाराज ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहाकि लाख प्रयत्न व प्रभु कृपा से मनुष्य शरीर मिला हैं।इसे व्यर्थ न जाने दे।जीवन मे सुख दुःख लगी रहती हैं।मानव जीवन 84 लाख योनियों से मुक्ति के लिए मिला।प्रभु श्री कृष्ण के नाम के आश्रय लेकर भव को हम पार हो सकते हैं।महर्षि श्रीधर बाबा ने बताया कि हरे राम…हरे कृष्ण मन्त्र महामंत्र हैं।यदि शुद्धता व सच्चे हृदय से ईश्वर का नाम लिया जाए तो सभी असम्भव सम्भव हो सकते हैं।श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी ने बतायाकि हर वर्ष मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ही 9 अष्टयाम होती थी।जिसमें जिले विभिन्न गांवों से हजार लोग जुटते थे।वैश्विक महामारी कोरोना को देखते ही कार्यक्रम एक दिवसीय किया गया परन्तु बाढ़ व लगातार बारिश होने से समय आगे बढ़ा दिया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग