भ्रष्ट सरकार ,भ्रष्ट शासन एंव भ्रष्ट नेताओ को 48 घंटे के भितर सुखे पत्तो की तरह उड़ा कर तड़ीपार कर सकते है: आशुतोष
बनियापुर(सारण)। बिहार बदलने के लिए युवाओ को जगना होगा.कोई दुसरे राज्य या दुसरे ग्रह का युवा बिहार मे बदलाव नही लायेगा. बिहार की र्दुदशा पर आप युवा को अगर तकलीफ नही होती तो लानत है आपकी जवानी पर.उक्त बाते राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अघ्यक्ष आशुतोष कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के पुछरी स्थित डीएभी विद्यालय परिसर मे उमड़ी युवाओ की भिड़ को सम्बोधित करते हुए कही. उन्होने कहा की बिहार मे आप युवाओ की तदाद साढ़े छ करोड़ है और आप युवाओ मे वो मादा है की आप इस भ्रष्ट सरकार,भ्रष्ट शासन एंव भ्रष्ट नेताओ को 48 घंटे के भितर सुखे पत्तो की तरह उड़ा कर तड़ीपार कर सकते है. आप वैसे पार्टी को चुने जो उंच नीच,जाती पाती,अगड़ा पिछड़ा की बात छोड़ विकाशवाद की राजनीत करे.

बिहार के लोग आज जिन्दगी जीने के लिए सर्घष कर रहे है और यहां की सरकार लोगो को टुकड़े टुकड़े मे बांट पुनः सत्ता पर काबिज होने का कुचक्र रच लोगो को ठगने का प्रयास कर रही है जिससे सर्तक रहना होगा.परिर्वतन की बेला है 45 दिन शेष है ऐसे मे लोगो को जागरूक करना है की चुके नही. ऐसे पार्टी को चुने जो बिहार मे व्याप्त भ्रष्टाचार एंव अपराध पर अंकुश लगा बिहार को अद्योग एंव आईटी का हब बना बिहार के युवाओ का काया कल्प कर सके.कार्यक्रर्म की अघ्यक्षता सतीश कुमार टुण्णा ने की जबकी कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो मे पार्टी के जिलाघ्यक्ष राजेश सिंह, बंटी सिंह ,भीम ओझा, अजय प्रसाद सिंह,शैलेश सिंह, अजीत सिंह सहित र्दजनो थे.कार्यक्रर्म मे आने के दैरान कार्यर्कताओ ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहो पर आशुतोष कुमार का भव्य स्वागत किया गया.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग