मढ़ौरा में जूता मरम्मत करने के विवाद में चमड़ा काटने वाला औजार घोपा, मौत
मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डबरा पुल के समीप जूता सीने यानी मरम्मत करने को लेकर दो मोची के बीच हुए विवाद हो गया। इस दौरान चमड़ा काटने वाले औजार से घोपकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के डबरा पुल पर दिन के करीब 11:50 मे आपसी विवाद को लेकर जूता सीने का काम करने वाले दो मोची आपस में भीड़ गये। इस दौरान एक ने चमड़ा काटने वाले औजार से हमला कर 35 वर्षीय बहारन राम को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जख्मी को स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक बहारन राम इसुआपुर के भिठ्ठी निवासी बताया गया है, जो मढ़ौरा में अपने फुआ के यहा रहता था और जूता सीने व मरम्मती का काम करता था। पुलिस ने मौके से आरोपी पकहां निवासी हमलावर चन्द्रिका राम के पुत्र राजू राम को गिरफ्तार कर लिया है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग