पोखरे में मिला अधेड़ का शव, ग्रामीणों में आक्रोश
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के पीटर महतो (65) पिता स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद महतो की सोमवार की शाम से ही परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू किया जा रहा था। मंगलवार को गनौली छठ स्थान के पास पोखरा में पीटर महतो का शव बरामद हुआ। आरोप है कि हत्या कर शव फेंक दिए गया है। समाचार मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना पाते ही मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण घटना को लेकर आक्रोशित नजर आए। उच्चाधिकारी को बुलाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई। मशरक थानाध्यक्ष ने सभी ग्रमीणों को समझा लाश थाने पर लाये। जमीनी विवाद को लेकर घटना होने की बात परिजनों ने बताया है। शव को पीएम हेतु भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग