पीएम मोदी के जन्मदिन से पूर्व मोदी सरकार की ऐतिहासिक कदम व जनहित की योजनाओं की ग्रामीणों को दी गई जानकारी
- भाजपा नेता डॉ. राहुल राज ने छपरा विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में किया जनसंवाद
छपरा (सारण)। रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राहुल राज ने सोमवार को विभिन्न पंचायत के गांवों में लोगों से जन संवाद किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. राहुल राज ने अपने संबोधन में कहा कि जिन मुद्दों को 70 वर्षों में छूने की हिम्मत नहीं की गई। उनका केन्द्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में समाधान किया गया। उन्होंने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने और तीन तलाक के खिलाफ कानून समाप्त करने का जिक्र किया। डॉ. राज ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए मोदी सरकार द्वारा गरीबों व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। विभिन्न कल्याणकारी कदमों का हवाला देते हुए नरेंद्र मोदी का बिहार के लिए ₹294 करोड़ के पैकेज योजनाओं को पूरा होने से ग्रामीणों की व्यवस्था मजबूत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पशुपालन और कृषि से जुड़े जिन योजनाओं की सौगात बिहार के किसानों के लिए 294 करोड़ की राशि से कहीं न कहीं लोगों की काफी हद तक परेशानी दूर होगी। उन्होंने कहा कि इस जनसंवाद का आम नागरिकों का पूरा समर्थन मिल रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छपरा सहित पूरे बिहार की जनता की तरफ से डॉ. राज ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित उप मुखिया अमित कुमार सिंह, वार्ड सदस्य रोहित कुमार सिंह, जितेंद्र राय, मुन्ना मिया सरपंच, मुन्ना राम बीडीसी, ज्ञानी साह उपप्रमुख, करणी सेना जिलाध्यक्ष रिंकू सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सूरज महतो, अजय महतो, बबलू राय, पप्पू कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग