खाद-बीज दुकानदारों की आयोजित हुई बैठक
दाउदपुर (सारण)। दाउदपुर-दुमदुमा स्थित विशाल फर्टिलाइजर के परिसर में मंगलवार को मांझी प्रखंड के सभी खाद-बीज दुकानदारों की एक अहम बैठक हुई। जिसमें संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में सर्व-सम्मति से विशाल फर्टिलाइजर के संचालक अरुण कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह को मांझी खाद-बीज दुकानदार संघ का अध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश को सचिव व दिलीप कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान किसानों को समय से उचित दाम पर खाद, बीज व कीटनाशक दवा आदि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। बैठक में बबन प्रसाद, श्रीकांत प्रसाद, टुनटुन गिरि, शंकर राय, कृष्णा तिवारी, शिव बालक प्रसाद, सुदामा प्रसाद, सुनिल सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग