पूर्व मंत्री गौतम सिंह का दाउदपुर में व्यवसायियों ने किया स्वागत
मांझी (सारण)। मांझी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह प्रदेश के पूर्व मंत्री गौतम सिंह द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान दाऊदपुर बाजार पर व्यवसायियों ने फ़ूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। वहीं आरा से वर्तमान एमएलसी राधाचरण सेठ ने भी पूर्व मंत्री गौतम सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील की। एमएलसी द्वारा बैश्य समाज से भी एनडीए के पक्ष में वोट देने की बात कही गई। इस अवसर पर दिनेश सिंह, धड़ाका सिंह, उमेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग