मांझी में धारा 107 के तहत अब तक 1152 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
मांझी (सारण)। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मांझी व दाउदपुर थाना पुलिस ने भादवि. 107 के तहत अब तक 1152 संदिग्ध व असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिनमें मांझी थाने में 650 एवं दाउदपुर थाने में 502 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मांझी थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा एवं दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है।संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग