कबड्डी में मशरक के महिला खिलाड़ी व अमनौर के पुरुष खिलाड़ी विजयी
अमनौर(सारण)। प्रखंड के राजकीय इंटर कॉलेज महाविद्यालय परिसर में स्व राम वशिष्ठ सिंह महिला पुरुष कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ लोजपा के जिला महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह जीतू ने फीता काटकर किया। खेल यूटोपिया एकेडमी मसरख बनाम बजरंग बुल्स अमनौर के बीच हुआ। जिसमें दोनों टीम के महिला खिलाड़ियों ने सपना जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। अमनौर के खिलाड़ियों ने 33 अंक बनाये, इसके जबाब में मशरक के खिलाड़ियों ने 43 अंक बनाकर 10 अंक के बढ़त से कप पर अपना कब्जा जमाया। वहीं पुरुष वर्ग में गोसी अमनौर बनाम के वाईपी अमनौर के बीच खेला गया। गोसी अमनौर के खिलाड़ी 61 अंक बनाये जबकि के वाईपी अमनौर के खिलाड़ियों ने 62 रन बनाकर एक रन से विजयी हुए। जीते खिलाड़ियों को जदयू के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रमुख मकेर नन्द किशोर सिंह ने जीते खिलाड़ियों को विजेता कप प्रदान किया। कहा कि खेल आपसी सौहार्द व अनुशासन के प्रतीक है, लड़को के साथ अब लड़किया भी खेल के क्षेत्र में मुकाम हसिल कर रही है, कबड्डी खेल से शरीर का सम्पूर्ण व्ययाम हो जाता है, यह खेल बहुत पुराना है। इस मौके पर मुखिया पति बसंत कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह डॉ सतेंद्र सिंह,,महेश सिंह,अरुण सिंह,बिनोद सिंह,अरविंद कुमार,आलोक सिंह,कैप्टन सोनी कुमारी,डॉली कुमारी,रेफरी अभिषेक कुमार अविनाश कुमार,रोहन सिंह,मोईम अख्तर, शामिल थे। आयोजन शैलेन्द्र सिंह डिक ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग