4 साल की बच्ची के सर पर गिरा ताड़ का फल,सदर अस्पताल में मौत

मशरक पीएचसी में बुधवार की दोपहर इलाज के लिए चार साल की बच्ची को गंभीर रूप से घायलावस्था में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी हिमाचल राय की 4 वर्षीय पुत्री कृति कुमारी के रुप में हुई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में परिजनों ने बताया कि बच्ची के सर पर ताड़ का फल पेड़ से उपर से ही गिर गया गया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया वही सदर अस्पताल मे उसकी मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग