पानापुर में विभिन्न प्रकार के पेंशनों का हुआ तीन दिवसीय कैम्प की हुई शुरुआत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के बेलौर में तीन दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया है। 16 से 18 सितंबर तक मुखिया अंशु देवी के सेमराहा स्थित आवास पर आयोजित इस कैम्प में आमलोग वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्रों के अलावा पैन कार्ड एवं आधार कार्ड के विसंगतियों को नि:शुल्क दूर करा सकेंगे। साथ ही उपभोक्ताओ के ऑनलाइन खाते भी खोले जाएंगे। मुखिया अंशु देवी ने बताया कि कोरोना महामारी एवं बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा ने लोगो की कमर तोड़ दी है। इसी कारण आमजनों की सहायता के लिए इस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प के पहले दिन ही सैकड़ो लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अवधेश सिंह, धनराज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग