पट्टीदार द्वारा वृद्ध को प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के जयथर गांव में पट्टीदार द्वारा एक वृद्ध को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी ध्रुवदेव ओझा ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि मेरा एक पट्टीदार अनिता कुंवर व उनके पुत्र आशीष ओझा, आदर्श ओझा, पुत्री अंकिता कुमारी व आकृति कुमारी मेरे द्वारा बनाये गये मकान के एक हिस्से में रहते है। सभी ने मिलकर वर्तमान में मेरे हिस्से को जबरन कब्जा कर लिया गया है। सभी लोग मिलकर 82 वर्ष के उम्र में मुझे प्रताड़ित कर रहे है। मुझे व मेरी पत्नी को सभी मिलकर प्रताड़ित करते है, तथा मकान को कब्जा कर लिए है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग