पीएम मोदी के जन्मदिन पर जदयू राज्य परिषद के सदस्य ने अस्पताल में बांटा फल,बिस्किट एवं अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री
बनियापुर(सारण)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्म दिवस के अवसर पर जदयू राज्य परिषद सदस्य सह बनियापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार ओझा ने अपने समर्थकों के साथ रेफरल अस्पताल बनियापुर पहुँच रोगियों और जरुरतमंदो के बीच फल,बिस्किट एवं अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया।साथ ही मुख्य बाजार बनियापुर स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर पहुँच 70 घी के दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के लंबी उम्र के लिये प्रार्थना किये।जदयू नेता ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में भी देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का जो कार्य प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है।वह उनकी दूरगामी सोच को दर्शाता है।जो काबिले तारीफ है।वैश्विक शक्ति के रूप में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने एवं देश सेवा के लिये समर्पित प्रधानमंत्री की जितनी भी तारीफ़ की जाय वह कम है।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जदयू नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।जिसके तहत एक सप्ताह तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों के बीच भोज्य सामग्री एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।मौके पर डॉ जाफरी,उपप्रमुख संजय राम,भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा,कान्तु कुमार ठाकुर,जब्बार हुसैन,प्रभु मांझी,गोविंदा सिंह,पप्पू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग